डूंगला के कस्तूरबा गांधी छात्रावास में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का भव्य समापन, बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल।नेहरू युवा केंद्र संगठन के ‘मेरा युवा भारत’ केंद्र चित्तौड़गढ़ के तत्वाधान में और जिला युवा अधिकारी हेमंत मथुरिया के निर्देशानुसार, मदर टेरेसा महिला मंडल द्वारा डूंगला स्थित कस्तूरबा गांधी छात्रावास में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े का भव्य समापन किया गया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित इस समापन समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दोनों विभूतियों के चित्रों पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद हॉस्टल वार्डन गुणबाला मैडम की गरिमामयी उपस्थिति में सभी प्रतिभागी छात्राओं को स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की सामूहिक प्रतिज्ञा दिलाई गई।
श्रमदान, दीवार लेखन और विभिन्न प्रतियोगिताओं में बालिकाओं ने दिखाया उत्साह

गत 17 सितंबर से चल रहे इस देशव्यापी अभियान के तहत आज अंतिम दिन बड़े पैमाने पर श्रमदान और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पखवाड़े के दौरान छात्रावास परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बालिकाओं द्वारा सघन सफाई अभियान, प्लास्टिक मुक्ति अभियान और वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही संस्था की दीवारों पर प्रेरणादायक नारे और सुंदर पेंटिंग्स बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
छात्राओं के बौद्धिक और रचनात्मक विकास के लिए पोस्टर मेकिंग, रंगोली, निबंध लेखन और ऑनलाइन प्रश्न-उत्तर (क्विज) प्रतियोगिता का भी आयोजन कचरा पात्र वितरण भी किया गया, जिसमें बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
स्वच्छता एक निरंतर चलने वाले स्वच्छता ही सेवा
कार्यक्रम चित्तौड़गढ़ किले पर ओर एलवा माता पर साफ सफाई प्लास्टिक एकत्रित किया गया इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित मदर टेरेसा महिला मंडल की श्वेता सामर ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा, “स्वच्छता केवल किसी एक दिन का कार्यक्रम या अभियान नहीं है, बल्कि इसे हमें अपनी दैनिक दिनचर्या और आदत में शामिल करना होगा। हमारे स्वच्छता कर्मी समाज के सच्चे नायक हैं और हमें अपने परिवेश को साफ रखकर इस अभियान को हमेशा जारी रखना चाहिए।”
इस गरिमामयी समापन समारोह में छात्रावास स्टाफ के साथ स्थानीय वार्ड पंच भगवती तेली भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं, जिन्होंने बालिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में हॉस्टल वार्डन द्वारा सभी आगंतुकों और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया गया।