महाराणा कुंभा ट्रस्ट व राजपूत समाज ने महापौर जसवंत कंवर व नवनिर्वाचित पार्षदों का किया अभिनंदन

(पंकज पोरवाल)

महाराणा कुंभा ट्रस्ट में जुटा समाज, जनप्रतिनिधियों ने शहर के विकास में सर्व समाज की सहभागिता को बताया जरूरी

*महापौर जसवंत कंवर के नेतृत्व में भीलवाड़ा विकास के नए आयाम छुएगा: हेमेंद्र सिंह डाबला*

भीलवाड़ा । स्मार्ट हलचल।महापौर की कुर्सी संभालते ही जसवंत कंवर के साथ राजपूत समाज ने विकास की उम्मीदों का संदेश दिया। महाराणा कुंभा ट्रस्ट के तत्वावधान में जुटे राजपूत समाजजनों ने नगर निगम की नई महापौर और नवनिर्वाचित पार्षदों का अभिनंदन किया। मंच से एक ओर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं तो दूसरी ओर महापौर व नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और शहर के विकास को नई दिशा देने की अपेक्षा जताई गई। समारोह में भाजपा के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष समेत कई प्रमुख जनप्रतिनिधियंों की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। महाराणा कुंभा ट्रस्ट में आयोजित सम्मान समारोह में राजपूत समाज की ताकत और एकजुटता नजर आई। ट्रस्ट अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह डाबला ने कहा कि भाजपा ने समाज की बेटी जसवंत कंवर पर विश्वास जताते हुए उन्हें महापौर की जिम्मेदारी सौंपी है। समाज की ओर से विश्वास दिलाते हैं कि उनके नेतृत्व में भीलवाड़ा विकास के नए आयाम छुएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में सर्व समाज की सहभागिता जरूरी है। महापौर जसवंत कंवर ने कहा कि निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों और सभी जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर शहर के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। शहर के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कार्य करने का प्रयास रहेगा। समारोह में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, विधायक अशोक कोठारी, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं नगर निगम प्रभारी वीरमदेव सिंह, उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, ट्रस्ट अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह डाबला, पूर्व जिला प्रमुख शक्ति सिंह हाड़ा, ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष मणिराज सिंह, जौहर स्मृति संस्थान के उपाध्यक्ष चतर सिंह मोटरास, बार एसोसिएशन अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़, गजराज सिंह हाथीपुरा सहित ट्रस्ट संरक्षक मेघ सिंह, मनोहर सिंह, ट्रस्ट उपाध्यक्ष गोविंद सिंह, कुलदीप सिंह, सचिव भगवत सिंह खारड़ा, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह बलवंत सिंह मंगरोप, सुरेंद्र सिंह, जयराज सिंह बल्दरखा, चंद्रवीर सिंह जगपुरा, तेजवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह मंडफिया, किरण सिंह दौलतगढ़, चावंड़ सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह बिलिया, जोरावर सिंह बेलवा, पूर्व प्रधान करण सिंह बेलवा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, डॉ कुलदीप सिंह, डॉ नरेंद्र सिंह, ट्रस्टी लादू सिंह शक्तावत, विक्रम सिंह राठौड़, पृथ्वीपाल सिंह आमली, महेंद्र सिंह बेरा, योगेंद्र सिंह, तेजप्रताप सिंह, विरेंद्र सिंह गुलगांव, चेन सिंह राठौड़, प्रताप युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष कान सिंह, जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह भाटी, राष्ट्रीय करनी सेना के अध्यक्ष धनराज सिंह अमरतिया, बबलू सिंह ठुमिया, एडवोकेट नरेंद्र सिंह मोटरास, मयूर सिंह राठौड़ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट प्रवक्ता जयराज सिंह बल्दरखा ने किया।