बिजौलिया।स्मार्ट हलचल।राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार बिजौलिया पंचायत समिति में जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को होगा। इन चुनावों की मतगणना 20 नवंबर 2026 को सुबह 8 बजे से जिला मुख्यालय पर होगी। बिजौलिया पंचायत समिति को प्रथम चरण में रखा गया है।इसी प्रकार बिजौलिया पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में पंच एवं सरपंच पद के लिए मतदान 25 अक्टूबर 2026 को होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित होंगे।
बिजौलिया पंचायत समिति के लिए आयोग की चरणवार तालिका में 26 ग्राम पंचायतें और 78 मतदान केंद्र दर्ज हैं।
चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रत्याशियों और जनप्रतिनिधियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
पंचायत समिति क्षेत्र में चुनाव एक नजर में
जिला परिषद सदस्य — 02
पंचायत समिति सदस्य — 15
ग्राम पंचायत — 26
जानिए, क्या रहेगा चुनाव कार्यक्रम
जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य
निर्वाचन की लोक सूचना/अधिसूचना — 8 अक्टूबर 2026
नामांकन की आखिरी तारीख — 13 अक्टूबर 2026, दोपहर 3 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच — 14 अक्टूबर 2026, प्रातः 11 बजे से
नाम वापसी की आखिरी तारीख — 15 अक्टूबर 2026, दोपहर 3 बजे तक
चुनाव चिन्ह आवंटन — 15 अक्टूबर 2026, नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत बाद
मतदान — 23 अक्टूबर 2026, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
मतगणना/चुनाव परिणाम — 20 नवंबर 2026, सुबह 8 बजे से
पंच एवं सरपंच
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा लोक सूचना — 8 अक्टूबर 2026
नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की तारीख — 24 अक्टूबर 2026, सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच — 24 अक्टूबर 2026, सुबह 11:30 बजे से
नाम वापसी की आखिरी तारीख — 24 अक्टूबर 2026, दोपहर 2 बजे तक
चुनाव चिन्ह आवंटन — 24 अक्टूबर 2026, नाम वापसी के बाद
मतदान — 25 अक्टूबर 2026, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
मतगणना/परिणाम — 25 अक्टूबर 2026, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद
बिजौलिया के लिए खास तौर पर
8 अक्टूबर 2026 — चुनाव प्रक्रिया की लोक सूचना
13 अक्टूबर 2026 — जिला परिषद/पंचायत समिति के नामांकन की अंतिम तारीख
23 अक्टूबर 2026 — जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य मतदान
24 अक्टूबर 2026 — पंच-सरपंच नामांकन, जांच और नाम वापसी
25 अक्टूबर 2026 — पंच-सरपंच मतदान एवं उसी दिन मतगणना
20 नवंबर 2026 — जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना और परिणाम
स्रोत: राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान — पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 का चुनाव कार्यक्रम।