टिकट वितरण को लेकर संभावित उम्मीदवारों के नामों पर हुई रायशुमारी, संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर किया मंथन
रिपोर्टर सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल।सावर उपखंड क्षेत्र में पंचायत राज संस्थाओं के आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को सावर उपखंड क्षेत्र के आलोली एवं सांकरिया गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कांसोटिया ने की। इस दौरान आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर संगठन की रणनीति, संभावित उम्मीदवारों के चयन और पार्टी की चुनावी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पंचायत राज चुनावों के मद्देनजर विभिन्न पदों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की गई। आलोली गांव से भोजराज मीणा सहित सांकरिया क्षेत्र से चेतन प्रकाश जैन, रामलाल रैगर, मदनलाल बैरवा, हंसराज गुर्जर, श्यामलाल भील, संदीप शर्मा, भागचंद चौधरी एवं रामनारायण चौधरी के नामों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान टिकट वितरण में स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय और क्षेत्र में सक्रियता को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आगामी पंचायत राज चुनाव कांग्रेस संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने के साथ आमजन की समस्याओं को समझना और उनके बीच सक्रिय रहना जरूरी है
वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में अभी से जुटने, संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया। साथ ही संभावित उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की राय को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठनात्मक एकता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
बैठक में महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कांसोटिया, पूर्व सरपंच धनराज जाट (भीमड़ावास), विनोद कुमार मीणा (सांथली), उम्मेद सिंह दीदावत (सावर) सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, स्थानीय कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।