छोटू लाल कचौरी सेन्टर, सदर बाजार बून्दी का निरीक्षण कर कचौरी व नमकीन के लिए नमूनें

नमूने लेकर जांच हेतु जन प्रयोगशाला कोटा भिजवाया गया

बूंदी- स्मार्ट हलचल।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ. पी. सामर ने बताया कि राज्य के खाद्य सुरक्षा आयुक्त अविचल चतुर्वेदी की ओर से जारी दिशा निर्देशानुसार जिला बून्दी में सही खान पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के तहत स्कूलों में ईट राईट गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला बून्दी में आम जन को सुरक्षित, पोष्टिक और मिलावट मुक्त भोजन के प्रति जागरूक करनें के लिए प्रदेशभर में दिनांक 03 अक्टूम्बर 2026 से 16 अक्टूम्बर 2026 तक सही खान पान स्वस्थ राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला बून्दी की गुरूकुल विद्या भवन सी0 सै0 स्कूल व नूतन अकेडमि एवं के0 पाटन तथा कापरेन के पी एम राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय के साथ-साथ अन्य सरकारी व निजी विद्यालयों में ईट राईट गतिविधियों का आयोजन कर विधार्थियों को स्वस्थ्य खान पान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विधार्थियों को खाद्य मिलावट, फूड लेबल, पैकेजिंग, खाद्य पदार्थों से संबंधित बिमारीयों एवं उनसे होने वाले दुष प्रभाव के जानकारी दी गई। इसी के साथ-साथ राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के क्रम में मैसर्स छोटू लाल कचौरी सेन्टर, सदर बाजार बून्दी का निरीक्षण कर कचौरी व नमकीन के नमूनें लेकर जांच हेतु जन प्रयोगशाला कोटा भिजवाए गये तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कार्यवाही की जाऐगी।