*कच्ची घोड़ी नृत्य बना आकर्षण का केंद्र, तेजाजी की झंडी का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत*
दुर्गेश रेगर
स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र के* पीपलूंद कस्बे में शुक्रवार को राजस्थान के सुप्रसिद्ध लोक देवता तेजाजी महाराज की झंडी अलगोजा की धुन पर तेजा गायन एवं गाजे बाजे के साथ गाते बजाते नाचते झूमते हुए तेजाजी महाराज की झंडी की शोभायात्रा धूमधाम हर्षोल्लास के साथ में निकाली गई। शोभायात्रा तेजाजी महाराज के थानक से प्रारंभ होकर मेंन बाजार से गणेश जी का चबूतरा, देव जी का थड़ा, तेली मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, सहित कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए वापस यथा स्थान पर पहुंची। जहां पर तेजाजी महाराज को झंडी चढ़ाई। इस दौरान जगह-जगह पर सर्व समाज के ग्रामीणों द्वारा तेजाजी महाराज की झंडी एवं शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर झंडी का भव्य स्वागत किया गया। तेजाजी महाराज की झंडी में कच्ची घोड़ी नृत्य का श्रद्धालुओं में काफी उत्साह एवं आकर्षण का केंद्र रहा। तेजाजी महाराज की झंड़ी में महिलाओं एवं युवक युवतियों द्वारा अलगोज की धुन पर तेजा गायन के साथ नृत्य किया।