(दीपक राठौर)
बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल।बिजौलियाँ पुलिस ने नकबजनी का माल खरीदने के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो साल से फरार 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी अशोक पामेचा को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान-
गिरफ्तार आरोपी का नाम अशोक कुमार (उम्र 74 वर्ष) है, जो मध्य प्रदेश के नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र का रहने वाला है
मामला-
आरोपी बिजौलिया थाना क्षेत्र में नकबजनी (चोरी) के एक मामले में सोने-चांदी के आभूषण खरीदने के आरोप में पिछले दो साल से फरार चल रहा था
इस प्रकार पुलिस ने कार्यवाही को दिया अंजाम –
भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक सागर (IPS) के निर्देश पर पुलिस टीम ने खुफिया जानकारी जुटाई और आरोपी के छिपने के ठिकानों की रेकी कर उसे पीछा करके दबोच लिया
इस कार्रवाई को बिजौलिया थाना प्रभारी (पु.नि.) स्वागत पाण्ड्या और उनकी टीम लक्ष्मण सिंह, नरेश कुमार, हेमराम, शिवपाल, रणजीत ने अंजाम दिया