प्रतिभाओं को सम्मान से बढ़ता है विद्यार्थियों का आत्मविश्वास : घनश्याम सोनी

स्वर्णकार चेतना परिवार के राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

नई दिल्ली। स्मार्ट हलचल।स्वर्णकार चेतना परिवार की ओर से स्वर्णकार समाज के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नांगलोई स्थित कनिष्का गार्डन में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि घनश्याम सोनी, IRS, जोनल डायरेक्टर, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दीप प्रज्वलित कर किया।समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि घनश्याम सोनी ने कहा कि प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को प्राथमिकता देते हुए अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर समाज और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

समारोह में स्वर्णकार समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी एवं अभिभावक मौजूद रहे। आयोजकों ने मुख्य अतिथि घनश्याम सोनी का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को दिए गए प्रेरणादायी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।