निम्बाहेड़ा। स्मार्ट हलचल|निम्बाहेड़ा माहेश्वरी समाज की ओर से चित्तौड़गढ़ एवं निम्बाहेड़ा नगर परिषद के नवनिर्वाचित सभापतियों का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समाज अध्यक्ष उमेश तोतला ने बताया कि नगर परिषद चुनाव में चित्तौड़गढ़ से अनिल इनाणी एवं निम्बाहेड़ा से शिल्पा भूतड़ा के विजयी होने पर समाजजनों की ओर से उनका स्वागत किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समाज की ओर से समाज के व्यक्तित्वों को नगर परिषद सभापति बनने पर कृपलानी का आभार व्यक्त करते हुए उनका भी अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, समाज के जिलाध्यक्ष नानालाल भूतड़ा, उपसभापति निलेश मेहता एवं भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज की पार्षद अनिता सोनी का भी अभिनंदन किया गया।
समारोह में माहेश्वरी समाज के वरिष्ठजन, संरक्षक मंडल, माहेश्वरी महिला मंडल एवं यूथ सोसायटी के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।