दिनेश लेखी
ऑनलाइन सहयोग से जुटी 61,111 रुपये की राशि मृतक की पत्नी शशि को नगद सहायता दी
कठूमर।स्मार्ट हलचल|सर्व समाज हेल्प टीम कठूमर की ओर से ग्राम तसई निवासी दो सगे भाइयों जितेंद्र चौहान एवं प्रकाश चौहान के लिए चलाए गए सहायता मिशन का रविवार को समापन किया गया। समापन कार्यक्रम सर्व समाज हेल्प टीम कठूमर के अध्यक्ष महेंद्र सिंह मसारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
टीम से मिली जानकारी के अनुसार, जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से चलाए गए अभियान में विभिन्न लोगों ने आर्थिक सहयोग किया। अभियान के दौरान फोन-पे के माध्यम से 52,700 रुपये की सहयोग राशि प्राप्त हुई, जबकि मिशन के समापन अवसर पर 8,400 रुपये की राशि और प्राप्त हुई। इस प्रकार कुल 61,111 रुपये की सहयोग राशि एकत्रित हुई।
समापन के अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से कुल एकत्रित राशि में से 61,111 रुपये मृतका की पत्नी शशि को नगद सहायता राशि के रूप में मौके पर प्रदान किए। टीम सदस्यों ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े होकर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराना ही अभियान का उद्देश्य है।कार्यक्रम के दौरान सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए टीम पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के लोगों द्वारा मिलकर किए गए छोटे-छोटे सहयोग से जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहयोग जारी रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक विष्णु दत्त शर्मा, उप प्राचार्य सुरेंद्र कुमार, सुप्रिया राठी, बासित, रामप्रसाद पूर्व डायरेक्टर, कुमार पाल, जसवंत, तीरथ शर्मा, धीरेंद्र सिंह पूर्व सरपंच, पूर्व सरपंच संजय सिंह चौहान, राहुल चौहान, नीरज चौहान सहित सर्व समाज हेल्प टीम से जुड़े सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।