अग्र फन फेयर में उमड़ा उत्साह, खेलों और व्यंजनों ने बांधा समां

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के चतुर्थ दिवस फतेहपुरिया बगीची में अग्र फन फेयर का आयोजन किया गया। दोपहर से शुरू हुए फन फेयर में मनोरंजक खेल, हाउजी और विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में अग्र बंधुओं, माताओं-बहनों एवं अग्र परिवारों ने उत्साह के साथ भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।फन फेयर में विभिन्न मनोरंजक खेलों के साथ हाउजी के प्रति महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। खान-पान की स्टॉलों पर भी लोगों की भीड़ रही। आयोजन ने सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और मेल-मिलाप का संदेश दिया।इस अवसर पर अध्यक्ष अमित बंसल, जयंती संयोजक पवन रायपुरिया, उपाध्याय श्रवण बंसल, सहसंयोजक अजय गोयल, कमल सर्राफ एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने फन फेयर के सहयोगकर्ता कैलाशचंद एवं अर्पित बंसल का उपरना पहनाकर बहुमान किया। वहीं पूर्व में आयोजित शिशु प्रदर्शनी के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।

मंत्री निखिल जिंदल ने बताया कि संस्था की ओर से प्रतिवर्ष एक बुजुर्ग पुरुष एवं एक बुजुर्ग महिला को विशेष रूप से सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष सम्मान के लिए नाम आमंत्रित किए गए हैं।

कार्यक्रम में फतेहपुरिया पंचायत अध्यक्ष निर्मल बंसल, संयोजक आलोक गुप्ता, महेंद्र गर्ग, कृष्णकुमार गोयल, संदीप सर्राफ, चंद्रेश गर्ग, कमल जिंदल, नीलम बंसल, सीमा रायपुरिया, भारती जिंदल, कला गर्ग, कविता अरड़का, संगीता बंसल, मनीषा सिंघल, नमिता जालान, अमिता गुप्ता, संतोष अग्रवाल, समता गोयल, सीमा गर्ग, सपना मित्तल, संगीता गर्ग, दीप्ति गोयल, ट्विकल अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, निशा गर्ग, सोनम बंसल, किरण चौखानी, एकता गर्ग, दीपिका सिंघल एवं सावित्री बंसल सहित अनेक सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

आज होंगी बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं:
जयंती सहसंयोजक विशाल मित्तल एवं भरत गर्ग ने बताया कि सोमवार को दोपहर 2 बजे प्ले ग्रुप से कक्षा प्रथम तक के बच्चों के लिए अंगूठा पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। दोपहर 2.30 बजे कक्षा दूसरी से पांचवीं तक चित्रकला एवं रेडी टू स्कूल प्रतियोगिता तथा दोपहर 3.30 बजे कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए टैटू ड्राइंग, फूल-पत्ती से ज्वैलरी निर्माण एवं रैम्प वॉक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।