तीसरी बार पार्षद बने धनराज चौरसिया समेत उप चेयरमैन व पार्षदों का भव्य स्वागत
अकलेरा। स्मार्ट हलचल|अंता नगर से अकलेरा पहुंचे तीसरी बार नवनिर्वाचित पार्षद धनराज चौरसिया, उप चेयरमैन हेमंत जी, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सहित अन्य लोगो का अकलेरा चौरसिया समाज पंचायत एवं समाजबंधुओं की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान समाजबंधुओं ने अतिथियों का माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने अंता नगर से आए जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए समाज की एकजुटता एवं आपसी भाईचारे पर चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।समाज अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया गेहूंखेड़ी ने बताया कि अंता से नवनिर्वाचित पार्षद धनराज चौरसिया का अकलेरा स्थित नानादेवी मंदिर के विकास एवं धार्मिक गतिविधियों में सराहनीय सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग और सहभागिता समाजबंधुओं के लिए प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर अंता नगर पालिका क्षेत्र से पहुंचे पार्षदों ने अकलेरा चौरसिया समाज पंचायत एवं समाजबंधुओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने समाज की एकता, सामाजिक सहयोग और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने अतिथियों से सामाजिक गतिविधियों, समाज के विकास तथा आगामी आयोजनों को लेकर भी चर्चा की। स्वागत समारोह आपसी स्नेह और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।