युवा कांग्रेस को मिला नया विधानसभा अध्यक्ष, राहुल वैष्णव के नाम पर लगी मुहर

ब्रेकिंग न्यूज | जहाजपुर-

युवा कांग्रेस को मिला नया विधानसभा अध्यक्ष, राहुल वैष्णव के नाम पर लगी मुहर

जहाजपुर अलकेश पारीक

जहाजपुर-कोटड़ी।स्मार्ट हलचल|राजस्थान युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में राहुल वैष्णव को युवा कांग्रेस जहाजपुर-कोटड़ी विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके निर्वाचित होने के बाद समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।राहुल वैष्णव के विधानसभा अध्यक्ष बनने के साथ ही अब जहाजपुर-कोटड़ी क्षेत्र में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक जिम्मेदारी उनके कंधों पर रहेगी। संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर काम करने की चुनौती भी उनके सामने रहेगी।

राहुल वैष्णव ने पद संभालने के बाद क्षेत्र के युवाओं और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगे काम करने की बात कही है।

खास बात: युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के बाद जहाजपुर-कोटड़ी विधानसभा क्षेत्र में राहुल वैष्णव को नई जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों में भी हलचल बढ़ने की उम्मीद है।