पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा ने बढ़ाई सक्रियता

जिलाध्यक्ष आशीष सांड़, विधायक शंकर सिंह रावत व झब्बर सिंह सांखला ने दावेदारों से लिए आवेदन

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल।पंचायती राज चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को जिलाध्यक्ष आशीष सांड़, ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत एवं आसींद विधायक झब्बर सिंह सांखला ने ब्यावर व बदनोर क्षेत्र में चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से आवेदन प्राप्त किए।भाजपा नेताओं ने बदनोर व डूंगरखेड़ा मंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर संभावित दावेदारों से मुलाकात की और चुनाव को लेकर उनकी तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद ब्यावर में विधायक शंकर सिंह रावत के कार्यालय पर दावेदारों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई। इस दौरान चुनाव में पार्टी की मजबूती और संगठनात्मक स्तर पर तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर झब्बर सिंह सांखला, मनसुख गुर्जर, रामचंद्र सेन, ऐश्वर्य रावत, राजेंद्र रावत, जवाजा के निवर्तमान प्रधान गणपत सिंह रावत, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश संयोजक विक्रांत सिंह रावत, प्रकाश सिंह रावत, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, सरपंच गिरधारी सिंह, प्रेम सिंह तारागढ़, संजय सोनी, कुलदीप सिंह, देवराज गहलोत, ऋषि सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।