सैन समाज अलीगढ़ गौठ की बैठक एवं नवीन कार्यकारिणी गठन,

राजेन्द्र सैन बने सैन समाज अलीगढ़ गौठ के अध्यक्ष-समाज की बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन,

* नवयुवक मंडल भी गठित
समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने और एकजुट होकर कार्य करने का लिया संकल्प

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/अलीगढ़।स्मार्ट हलचल|सैन समाज अलीगढ़ गौठ समाजबंधुओं की बैठक शनिवार देर शाम श्री नारायणी माता मंदिर परिसर, अलीगढ़ में आयोजित हुई। बैठक में समाज की नवीन कार्यकारिणी के गठन सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से राजेन्द्र सैन (खोहल्या) को सैन समाज अलीगढ़ गौठ का अध्यक्ष मनोनीत किया।
नवीन कार्यकारिणी में पप्पूलाल सैन (गरड़वास) को उपाध्यक्ष, राजेश सैन (अलीगढ़) को महामंत्री, पवन सैन को उपमंत्री, कपिल सैन (अलीगढ़) को कोषाध्यक्ष तथा राहुल सैन को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं सोनू सैन (अलीगढ़) को संगठन मंत्री एवं मूलचंद सैन (अलीगढ़) को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। महेश सैन (अलीगढ़) को कोठारी तथा गोविंद सैन (बामनियां) को सह कोठारी बनाया गया। समाजबंधुओं ने नवीन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए समाज के विकास और संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा जताई।
*नवयुवक मंडल का भी हुआ गठन*
बैठक में सैन समाज अलीगढ़ गौठ नवयुवक मंडल का भी गठन किया गया। इसमें विनोद सैन (खोहल्या) को नवयुवक मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि कन्हैया सैन (बामनियां) को उपाध्यक्ष बनाया गया। नवयुवक मंडल की कार्यकारिणी में शेलेश किट्टू सैन, विशाल सैन (अलीगढ़), अन्नू सैन, मनीष सैन, उमेश सैन, अजय सैन, अक्षय सैन, परमेश सैन (बालीथल), विकास सैन, विष्णु सैन (बामनियां), हर्षित सैन, सन्नी सैन (खोहल्या) सहित अन्य युवाओं को सदस्य बनाया गया। नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का समाजबंधुओं ने माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
*नवयुवकों ने समाजहित में कार्य करने का लिया संकल्प*
बैठक में नारायणी धाम महासभा के टोंक जिलाध्यक्ष श्यामलाल सैन (फौजी) दाखिया ने जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी में नवयुवक मंडल के सदस्यों को उत्थान समिति की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर नवयुवकों ने समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। बैठक में समाज की ओर से आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। उपस्थित समाजबंधुओं ने सामाजिक एकता, संगठन को मजबूत करने तथा समाज के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।
*बड़ी संख्या में समाजबंधु रहे मौजूद*
इस अवसर पर सैन समाज मंदिर अलीगढ़ अध्यक्ष रमेश सेन, कैलाश सैन, शिवचरण सैन, रामप्रसाद सैन, किशन सैन, पुरुषोत्तम सैन, गिर्राज सैन, ओमप्रकाश सैन, घासीलाल सैन (बामनिया), हेमराज सैन, राजन सैन, महावीर सैन, द्वारका प्रसाद सैन, सत्यनारायण सैन, विमल सैन (अलीगढ़), विशाल सैन, राकेश सैन (बिलोता) सहित अलीगढ़ गौठ क्षेत्र के बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।