शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया ब्यावर का गौरव, गुरुदेव अकैडमी की छात्रा का हुआ स्वागत-अभिनंदन
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल।श्रीगंगानगर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में गुरुदेव अकैडमी की छात्रा मानसी सामरिया ने वुशु प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। मानसी की इस उपलब्धि से ब्यावर का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।मानसी की सफलता पर उनके दादा सीताराम सामरिया एवं पिता नरेंद्र कुमार सामरिया ने खुशी जाहिर करते हुए उसे बधाई दी। उन्होंने कहा कि मानसी ने अपनी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा के दम पर परिवार के साथ-साथ ब्यावर का भी नाम रोशन किया है।मानसी की उपलब्धि पर कोच विक्रम प्रजापत एवं प्रवीण सिंह सहित समाजजनों ने स्वागत-अभिनंदन कर उसे शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रतन सामरिया,हरीश सामरिया, कैलाश सामरिया , योगेश, नरेश, मौसिम, हेमंत, दशरथ, गोरधन, हेमराज नागौरा, पंकज, जितेंद्र सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे और मानसी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।