भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योति आशीर्वाद ने बताया कि विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भीलवाड़ा नगर निगम में निर्वाचित प्रथम महिला महापौर व ब्राह्मण समाज की जिले के नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष तथा समस्त नवनिर्वाचित पार्षदों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि समारोह में समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं देना है।ज्योति आशीर्वाद ने विप्र बंधुओं, मातृशक्ति एवं समस्त समाजजनों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।समारोह 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को शाम 5 बजे शाइनिंग स्टार स्कूल, ऋषि वाटिका के पास, शिव नगर, पुलिस लाइन, भीलवाड़ा में आयोजित होगा।