राजस्थान युवा कांग्रेस में पति-पत्नी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

पवन कुमार शर्मा जिला सचिव, मनीषा शर्मा जिला महासचिव नियुक्त
मांडलगढ़। स्मार्ट हलचल|राजस्थान युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में पति-पत्नी पवन कुमार शर्मा एवं मनीषा शर्मा ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया के तहत पवन कुमार शर्मा ने जिलाध्यक्ष पद के लिए तथा मनीषा शर्मा ने भीलवाड़ा ग्रामीण जिला महासचिव पद के लिए चुनाव लड़ा।
राजस्थान युवा कांग्रेस द्वारा संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए मनीषा शर्मा को जिला महासचिव, युवा कांग्रेस भीलवाड़ा ग्रामीण तथा पवन कुमार शर्मा को जिला सचिव, युवा कांग्रेस भीलवाड़ा ग्रामीण नियुक्त किया गया है।
दोनों की नियुक्ति से मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पवन कुमार शर्मा एवं मनीषा शर्मा ने संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
पवन कुमार शर्मा एवं मनीषा शर्मा ने कहा कि यह जीत हमारी नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं और कार्यकर्ताओं की जीत है, जिन्होंने हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठनात्मक चुनाव में हमारा साथ दिया। हमें महासचिव एवं सचिव की जिम्मेदारी दिलाने में जिन-जिन युवाओं और कार्यकर्ताओं का सहयोग और समर्थन मिला, हम उनका तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं। यह जिम्मेदारी हमारे लिए सम्मान के साथ-साथ संगठन के प्रति और अधिक मेहनत करने का संकल्प है। हम सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर युवा कांग्रेस को मजबूत करने और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।