गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल|निजी बस एसोसिएशन जिला भीलवाड़ा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मोगरा के नेतृत्व में निजी बस मालिकों ने जिला परिवहन अधिकारी एवं भीलवाड़ा नगर निगम अधिकारी को पीएमवाइई बसो के उपनगरीय मार्ग पर अवेध संचालन हो रहीं हैं उसे पाबंद की जाय । इस मांग को लेकर जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मोगरा ने जिला प्रवक्ता चांद मल मुंदड़ा शाहपुरा को अवगत कराते हुए बताया कि अधिकारियों से वार्ता करते हुए चर्चा की है कि पीएमवाइई बसों को सरकार की मंशा के अनुरूप नहीं चलकर जहां जिला परिवहन द्वारा परमिट जारी मार्ग भीलवाड़ा कोटडी, भीलवाड़ा मांडलगढ़, भीलवाड़ा बागोर, भीलवाड़ा गंगापुर आदि मार्ग पर चलाई जा रही है जो नियमानुसार कानूनन अपराध है। सरकार की मंशा का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्र में जहां बसो का परमिट जारी नहीं किया है ,बसें नहीं जा रही है उसे क्षेत्र में ग्रामीणों की समस्या समाधान के लिए पीएमवाइई बसे चलाई जाए जिससे उनसे आवागमन में परेशानी नहीं हो पीएमवाइई बसें जो कि भीलवाड़ा नगर निगम क्षेत्र से बाहर के क्षेत्र में 50 किलोमीटर के दायरे में चल रही है जिससे निजी बस मालिकों को घाटा हो रहा है। अतः पीएमवाइई बसों को जहां बसो का परमिट जारी नहीं है। उसे ग्रामीण इलाकों में बसों को चला कर ग्रामीण जनों को मुख्य मार्ग से लाया जाए जिससे बसों में बैठकर गंतव्य स्थान पर पहुंच सके। ज्ञापन देते समय निजी बस मालिक जिला उपाध्यक्ष कैलाश जाट, मनोहर सिंह, गोपाल जाट, बलराम सिंह, अभिषेक चतुर्वेदी, शंकर आचार्य सहित बस मालिक उपस्थित थे।