अनिल कुमार खींची
ब्यावर।स्मार्ट हलचल।महाराजा श्री अग्रसेनजी की 5150वीं जयंती के उपलक्ष्य में फतेहपुरिया बगीची में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत विभिन्न खेलकूद एवं कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।50 मीटर दौड़, थम्ब पेंटिंग, जलेबी दौड़ एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं सोमवार शाम आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में बालिकाओं एवं महिलाओं ने सुर, लय और ताल के साथ आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को प्रभावित किया।महिला एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रिंसी अग्रवाल ने प्रथम तथा मधु गोयल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 से 9 वर्ग में नव्या गोयल प्रथम एवं अवनी अग्रवाल द्वितीय रहीं। थम्ब पेंटिंग में हार्दिक सिंघल प्रथम एवं रिद्धि बंसल द्वितीय तथा चित्रकला प्रतियोगिता में धुर्वी अग्रवाल प्रथम एवं रितिका बंसल द्वितीय स्थान पर रहीं।
समाज अध्यक्ष अमित बंसल, मंत्री निखिल जिंदल एवं जयंती संयोजक पवन रायपुरिया सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रतिभागी बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।
आज होंगे विविध कार्यक्रम: जयंती सहसंयोजक विशाल मित्तल एवं जिनेंद्र सिंघल ने बताया कि बुधवार को सुबह 8 बजे बैडमिंटन, 9 बजे पिकलबॉल प्रतियोगिता होगी। दोपहर 2 बजे धीमी गति वाहन रेस, विवाहित महिलाओं के लिए ‘आज का अखबार ज्ञान’ प्रतियोगिता एवं ‘रिश्तों की कॉमेडी’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम को बच्चों के लिए विविध वेशभूषा एवं नृत्य प्रतियोगिता होगी।