इंदिरा एकादशी पर चूंदड़ी छटा में सजे बांकेबिहारी, भजनों से गूंजा मंदिर

अनिल कुमार खींची

ब्यावर।स्मार्ट हलचल।सूरजपोल गेट बाहर स्थित बांकेबिहारी मंदिर में इंदिरा एकादशी महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुरजी का चूंदड़ी श्रृंगार किया गया और मंदिर परिसर भक्ति गीतों से गूंज उठा।बांकेबिहारी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि मनीषा, भगवान एवं कपिल दरयानी परिवार के मनोरथ से सुबह 9.15 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मांगलिक प्रतीकों से पूजित नगर प्रतिपालक ध्वजा मंदिर शिखर पर फहराई गई। शारदीय नवरात्रि के मध्य आयोजित एकादशी महोत्सव में पंडित जितेंद्र दाधीच ने ठाकुरजी के गर्भगृह में आकर्षक चूंदड़ी श्रृंगार किया।दोपहर 3.30 बजे से पुष्पा-बालकिशन एवं डिम्पल-प्रवीण राठी परिवार के सौजन्य से प्रवीण शर्मा ने चूंदड़ी भजनों एवं धमाल की प्रस्तुतियां दीं। गणेश वंदना और हनुमान गुणगान के साथ विभिन्न चूंदड़ी भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालु भावविभोर हो गए। विदिशा जैन ने भी भजन प्रस्तुत किया।महोत्सव में बालकिशन राठी, पुष्पा राठी, प्रवीण राठी, डिम्पल राठी, जगदीश जागेटिया, कीर्ति मालपानी, शशिबाला सोलंकी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।