खारवाल-खारोल समाज ने महापौर-उपमहापौर का किया अभिनंदन

प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर दी शुभकामनाएं, शहर के विकास में सहयोग का भरोसा
रिपोर्टर सुरज वर्मा
स्मार्ट हलचल|शाहपुरा खारवाल-खारोल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को संभागीय अध्यक्ष सत्यनारायण खारवाल के नेतृत्व में कोटा नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नवनिर्वाचित महापौर अनुसूया गोस्वामी एवं उपमहापौर विवेक राजवंशी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समाज की ओर से दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का पुष्पहार एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। समाज की कुलदेवी मां शाकंभरी की तस्वीर भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
महापौर अनुसूया गोस्वामी एवं उपमहापौर विवेक राजवंशी ने समाज के प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खारवाल-खारोल समाज सामाजिक सरोकारों के प्रति सदैव सजग एवं सक्रिय रहा है। कोटा के चहुंमुखी विकास, स्वच्छता और सुशासन को प्राथमिकता देते हुए सभी समाजों एवं नागरिकों के सहयोग से कार्य किया जाएगा।समाज प्रतिनिधिमंडल ने नवनिर्वाचित महापौर एवं उपमहापौर को शुभकामनाएं देते हुए कोटा शहर के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर समाज संस्था के अध्यक्ष सत्यनारायण खारवाल, संरक्षक एवं पूर्व सरपंच रामरतन खारवाल बोरखंडी, महामंत्री रामू खारवाल, जिला अध्यक्ष रमेशचंद्र डोडिया, संगठन मंत्री बालचंद खारवाल, समाजसेवी राजेश (बंटी) खारोल बोरखंडी, सह-सचिव रमेशचंद ठेकेदार सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।