आरटीई भुगतान पर निजी स्कूलों का अल्टीमेटम

(महेन्द्र नागौरी)

तीन साल से बकाया राशि, 8 अक्टूबर को ज्ञापन; 7 दिन में भुगतान नहीं तो आंदोलन

भीलवाड़ा| स्मार्ट हलचल|आरटीई के पुनर्भरण की राशि तीन साल से अटकी होने से जिले के निजी स्कूलों का सब्र अब जवाब दे गया है। निजी शिक्षण संस्थानों ने सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ आंदोलन की रणनीति तैयार कर दी है।जिलाध्यक्ष अर्जुन देवलिया ने बताया कि 8 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा जाएगा। संगठन ने साफ चेतावनी दी है कि ज्ञापन के 7 दिन में बकाया भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।
देवलिया ने कहा कि दीपावली से पहले भुगतान नहीं हुआ तो सत्र 2026-27 में आरटीई निरीक्षण प्रक्रिया का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगे की स्थिति के लिए शिक्षा विभाग और सरकार जिम्मेदार होगी।