गंगापुर मुस्लिम प्रीमियर लीग सीजन-2 का रजिस्ट्रेशन शुरू

(अंतिम तिथि 15 अक्टूबर)

गंगापुर (दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल|गंगापुर की सरजमीं पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। पिछले साल की सफलता के बाद इस वर्ष भी मुस्लिम प्रीमियर लीग सीजन-2 का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 रखी गई है।आयोजनकर्ता अकरम मोहम्मद सिंधी उर्फ टाइगर ने बताया कि मुस्लिम प्रीमियर लीग सीजन-2 की तारीखें नवंबर माह में निर्धारित की जाएंगी। फिलहाल 1 अक्टूबर से खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। यह पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता होगी, जिसमें आठ टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट का आयोजन संभावित रूप से नवंबर के अंतिम सप्ताह में अमित बोलियों इंटरनेशनल स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर होगा।मुख्य संयोजक नूर मोहम्मद खान कायमखानी ने सभी टीमों और खिलाड़ियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि 15 अक्टूबर 2026 से पहले अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य करवा लें। इसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मुस्लिम प्रीमियर लीग सीजन-1 सभी के सहयोग से सफल रहा था। उसी सफलता को देखते हुए सीजन-2 का आयोजन किया जा रहा है।इस बार टूर्नामेंट में देश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय अंपायर मोहम्मद रफी की रोमांचक अंपायरिंग देखने को मिलेगी। साथ ही अभिनेता और नेता भी शामिल होंगे। मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। टूर्नामेंट का सीधा लाइव प्रसारण मेवाड़ जीएमपीएल-2 चैनल पर किया जाएगा।

प्रीमियर लीग के संरक्षक इकबाल मोहम्मद छीपा ने गंगापुर के इच्छुक क्रिकेट खिलाड़ियों से अपील की है कि वे 15 अक्टूबर से पहले बिना देरी किए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। उन्होंने क्रिकेट प्रेमियों से भी टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।