विकसित भारत-जन सेवा अभियान:सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज को लेकर विद्यालयों में जागरूकता

गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)

स्मार्ट हलचल|माय भारत भीलवाड़ा के तत्वावधान में विकसित भारत-जन सेवा अभियान व सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत बुधवार को सहाड़ा ब्लॉक के दो विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।पंचायत समिति सहाड़ा के सूचना सहायक नितिन कुमार हरगण व ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राहुल शर्मा ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सहाड़ा और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहाड़ा का भ्रमण किया।इस दौरान विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों को सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उपखंड अधिकारी व उनकी टीम द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा, वहीं जिला स्तर पर प्रथम स्थान तक पहुंचने का अवसर भी मिलेगा।दोनों विद्यालयों में कुल 60 छात्र और 105 छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी विद्यार्थियों ने चैलेंज में रजिस्ट्रेशन कर अपने नवाचार विचार प्रस्तुत करने और विकसित भारत के निर्माण में अहम योगदान देने का संकल्प लिया।