मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत’ विषय पर जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में बालरासर तंवरान की आईना प्रथम

बजरंग आचार्य

सादुलपुर :-  स्मार्ट हलचल|‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत’ विषय पर आयोजित जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में राउमावि बालरासर तंवरान की कक्षा 10 की छात्रा आईना पुत्री राजेन्द्र प्रसाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में बुधवार को सीडीईओ संतोष महर्षि ने छात्रा आईना को प्रशस्ति —पत्र व 2100 रुपये पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर सीडीईओ संतोष महर्षि ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, नवाचार, रचनात्मक सोच एवं विकसित भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता दादरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में उनके विद्यालय के विद्यार्थी का प्रथम स्थान पर रहना गौरव का विषय है। विद्यालय में नियमित तौर पर विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने हेतु स्पर्धाओं का आयोजन किया जाता है। उन्होंने आईना के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।मेरे सपनों का भारत -विकसित भारत पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इसी विद्यालय की कक्षा बारहवीं कक्षा की छात्रा चेतना कंवर का रहा

इस दौरान डीईओ माध्यमिक सज्जन सैनी, डीईओ प्रारंभिक ओमप्रकाश प्रजापत, प्रधानाचार्य सुनीता दादरवाल, अध्यापिका पिंकी भाम्बू, छात्रा आईना सहित अन्य उपस्थित रहे।