अग्रसेन जयंती महोत्सव में सजी विविध रंगों की छटा नन्ही बालिकाओं ने आकर्षक वेशभूषा में मोहा मन, रिश्तों की कॉमेडी ने गुदगुदाया

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल।महाराजा श्री अग्रसेनजी की 5151वीं जयंती महोत्सव के तहत विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्ही बालिकाओं ने विविध वेशभूषा में भारत माता, सरहद के प्रहरी, बाबा श्याम, चंद्रशेखर शिव, ईसर-गणगौर, राधा-रमण, झांसी की रानी एवं महालक्ष्मी सहित विभिन्न आकर्षक स्वरूप धारण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिकाओं की नृत्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।रात्रि में आयोजित रिश्तों की कॉमेडी प्रतियोगिता में सास-बहू, पति-पत्नी एवं देवरानी-जेठानी के रिश्तों पर आधारित हास्य-व्यंग्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित समाजबंधुओं को खूब गुदगुदाया। प्रतियोगिता में निशा सर्राफ व मेघा सर्राफ ने प्रथम तथा संस्कृति गोयल व प्रिंसी अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।अध्यक्ष अमित बंसल ने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक वर्ग में यश बंसल प्रथम तथा पीयूष गर्ग द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में पाथवी बंसल प्रथम एवं भव्या मुरारका द्वितीय रहीं। पिकल बॉल के बालक वर्ग में कुणाल मित्तल व अभिनव मित्तल प्रथम तथा तनय गुप्ता व हर्षित गोयल द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में पाथवी बंसल व अक्षरा जिंदल प्रथम तथा शिवांगी मित्तल व हिमात्री गर्ग द्वितीय रहीं।

जयन्ती संयोजक पवन रायपुरिया ने बताया कि ‘आज का अखबार ज्ञान’ प्रतियोगिता में सुनीता बंसल प्रथम एवं सुमन अग्रवाल द्वितीय रहीं। धीमी गति वाहन रेस में तनवी बंसल ने प्रथम तथा पाथवी अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में जयन्ती सहसंयोजक अजय गोयल, कमल सर्राफ, भरत अग्रवाल, विशाल मित्तल एवं जिनेंद्र सिंघल सहित समाजबंधुओं ने सहयोगकर्ताओं का उपरना पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे।

आज होंगे विभिन्न आयोजन

मंत्री निखिल जिंदल ने बताया कि गुरुवार सुबह 8.30 बजे सुभाष उद्यान सरोवर में मछलियों को दाना डालने का सेवा कार्य किया जाएगा। दोपहर 2 बजे 40 वर्ष तक की महिलाओं के लिए साड़ी ड्रेपिंग एवं ब्यूटी क्वीन्स प्रतियोगिता तथा दोपहर 2.30 बजे नखराली बाईसा एवं मिट्टी के ईसर-गणगौर सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।