समाज की बेटी का सभापति पद पर पहुंचना गौरव की बात

 

सभापति पुष्पा बल्दुआ का अभिनंदन, शहर विकास के साथ समाजहित को प्राथमिकता देने का आह्वान

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल।श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर के अध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा मंगलवार को ब्यावर पहुंचे। अजमेर रोड स्थित होटल श्रीराम में नगर परिषद सभापति श्रीमती पुष्पा बल्दुआ के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।समारोह में रामकुमार भूतड़ा ने सभापति पद पर निर्वाचित होने पर पुष्पा बल्दुआ को शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि समाज की बेटी का नगर परिषद के महत्वपूर्ण पद पर पहुंचना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभापति से शहर के विकास कार्यों के साथ समाजहित से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता देने का आह्वान किया।भूतड़ा ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में शहरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना बड़ी जिम्मेदारी है। शहर में विकास कार्यों को गति देने के साथ आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने चाहिए।

समारोह के दौरान समाजजनों ने रामकुमार भूतड़ा का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में श्री माहेश्वरी पंचायत बोर्ड अध्यक्ष दिलीप कुमार जाजू, जयकिशन बल्दुआ, डिप्टी नरेंद्र पारीक, आयकर अधिकारी महेश मालानी, एलएन बल्दुआ, संदीप मूंदड़ा, रमेशचंद भराड़िया, सुनील जैथलिया, दीपक झंवर, हरिविलास झंवर, सूर्यप्रकाश झंवर, संपत बिड़ला मेडता, चंद्रप्रकाश बिड़ला, कैलाश तैला, प्रहलाद तैला, अजय मूंदड़ा, पीयूष हेडा, प्रभात कुमार राठी, अजय हेडा एवं विजया हेडा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।