16वें राष्ट्रीय अधिवेशन में चित्तौड़गढ़ प्रताप ग्रुप की रही सहभागिता

वरघोड़ा में सांत्वना पुरस्कार, म्यूजिक तंबोला में भी दो सदस्यों ने जीते पुरस्कार

चित्तौड़गढ़।स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप चित्तौड़गढ़ प्रताप के सदस्यों ने धर्मपुर में आयोजित 16वें राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। धर्मपुर में आयोजित यह अधिवेशन ग्रुप के सदस्यों के लिए यादगार एवं आनंदमय रहा।ग्रुप अध्यक्ष संदीप अनीता भड़कतिया ने बताया कि अधिवेशन के दौरान ध्वजारोहण, भक्ति संध्या, मॉर्निंग म्यूजिक वॉक, वरघोड़ा, म्यूजिक तंबोला, आरती एवं भजन संध्या सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें ग्रुप के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रुप के 24 कपल सदस्यों ने अधिवेशन में उपस्थिति दर्ज कराई।ग्रुप सचिव सुशील एवं अनीता बाबेल ने बताया कि अधिवेशन के दौरान व्यवस्थाएं सुंदर एवं सुव्यवस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए अधिवेशन का आनंद लिया।

वरघोड़ा कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ प्रताप ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं म्यूजिक तंबोला में भी ग्रुप के दो सदस्यों ने पुरस्कार प्राप्त किए।

सदस्यों की सक्रिय सहभागिता से अधिवेशन की रौनक बढ़ी। सभी सदस्यों ने एकजुटता, उत्साह एवं सहयोग का परिचय देते हुए अधिवेशन को यादगार बनाया तथा चित्तौड़गढ़ प्रताप ग्रुप की सहभागिता को विशेष बनाया।

सहभागी सदस्य: विनीता, सुनील, ऋतु, अखिलेश, अरविंद, तुषिता, सविता, पीयूष, आशा, नरेंद्र, अमीश, रेखा, मंजू, रजनीश, राजकुमार, दिलखुश, प्रेम, अंगूरवाला, ज्योति, कमलेश, पायल, प्रवीण, प्रवीणा, मुकेश, रेखा, नगीना, राकेश, सुनील, सीमा, कमलेश, सीमा, कंचन, चेतन, रंजना, कैलाश, सुमन एवं रेखा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।