सूरजना निवासी एडवोकेट गोपाल सालवी बने जिला महासचिव
चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल|भारतीय युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में सूरजना निवासी एडवोकेट गोपाल सालवी को जिला महासचिव निर्वाचित किया गया। सालवी ने बिना किसी पैनल के चुनाव लड़ते हुए अपने संघर्ष और युवा साथियों की मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की।छोटे से गांव सूरजना से निकलकर गोपाल सालवी ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क किया और युवा साथियों के साथ मिलकर चुनाव के लिए मेहनत की। संगठनात्मक चुनाव में उन्हें 1225 वोट प्राप्त हुए, जिसके बाद उन्हें जिला महासचिव निर्वाचित किया गया।सालवी के समर्थकों के अनुसार, स्थानीय नेताओं के साथ किसी पैनल में शामिल हुए बिना चुनाव मैदान में उतरकर हासिल की गई यह सफलता उनके संघर्ष और युवा साथियों की मेहनत का परिणाम है। निर्वाचन के बाद समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।