मांडलगढ़ में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम सम्पन्न, आनंद सिंह व सुश्री पलक नामदेव ने हासिल किया प्रथम स्थान

मांडलगढ़ में ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम सम्पन्न, आनंद सिंह व सुश्री पलक नामदेव ने हासिल किया प्रथम स्थान*

मांडलगढ़ | स्मार्ट हलचल | पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडलगढ़ में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय प्रबल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मांडलगढ़ ब्लॉक के नोडल विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षक उपस्थित हुए|

प्रबल कार्यक्रम के तहत आशुभाषण, नाट्य कला एवं समूह चर्चा सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।प्रतियोगिताओं में ब्लॉक के विभिन्न नोडल विद्यालयों के करीब 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं में छात्र आनंद सिंह, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय होड़ा एवं छात्रा सुश्री पलक नामदेव, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडलगढ़ ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों विद्यार्थी अब जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में मांडलगढ़ ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजेता छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य सत्यनारायण शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रबल कार्यक्रम के महत्व की जानकारी देते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा अतिथियों का स्वागत किया। उक्त आयोजित कार्यक्रम में मनोज सनाढ्य विधायक प्रतिनिधि एवं विद्यालय विकास एवं प्रबंध समिति सदस्य, नीलकमल पटवा पार्षद नगर पालिका, शंभूलाल स्वर्णकार शिक्षाविद, सुनील देसाई अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, कैलाश चंद्र जाट आर.पी, सत्यप्रकाश खटीक प्रधानाचार्य बल्दरखा एवं शंकर लाल जाट उपाचार्य उपस्थिति रहे। प्रबल कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह शक्तावत ने किया।