समारोह में बोले चौहान – कस्बे के विकास के लिए बनाई जाएगी कार्य योजना
आसींद। स्मार्ट हलचल|आसींद नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान का बुधवार को साहू समाज आसींद द्वारा सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका मंडल के पार्षदों सहित समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह को संबोधित करते हुए साहू समाज के वरिष्ठ नेता डालचंद साहू ने राजनीति में साहू समाज की सक्रिय भागीदारी और सामाजिक एकता पर प्रकाश डाला। भाजपा नगर महामंत्री सरवन लाल साहू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी नगरवासियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आसींद विधायक जबर सिंह सांखला ने नवनिर्वाचित नगर पालिका मंडल से कस्बे के समग्र विकास के लिए ठोस कार्य योजना तैयार करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से नगर में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान ने सम्मान के लिए साहू समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क, नाली, पार्क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास के लिए नई योजनाओं के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता मनसुख सिंह गुर्जर ने भी नगर के विकास संबंधी सुझाव रखे। समारोह में डालचंद साहू, सरवन लाल साहू, सत्यनारायण, शांतिलाल, देवीलाल, भगवतीलाल, मुकेश, महावीर, राजमल, लोकेश, विनोद सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित रही।