भरत देवड़वाल
निवाई।स्मार्ट हलचल|श्री भैरव धाम जगतपुरा का 15वाँ स्थापना दिवस आगामी 11 अक्टूबर 2026, रविवार को बड़े हर्षोल्लास एवं भव्य रूप से मनाया जाएगा।रामधन गुर्जर सेवक ने बताया की धाम में विराजमान भेरू जी महाराज, कालश देव जी एवं हीरामन बाबा की स्थापना वर्ष 2012 में नवरात्रा के प्रथम रविवार को हुई थी। श्रद्धालुओं की मान्यता के अनुसार सितंबर 2012 में रात्रि लगभग 12 बजे गोड़ला शोजी राम गुर्जर को दिव्य प्रेरणा प्राप्त हुई, जिसके बाद इस पावन धाम की स्थापना की गई।तब से लेकर आज तक यह धाम आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएँ लेकर यहाँ आते हैं। भक्तों का विश्वास है कि यहाँ सर्पदंश, जहरीले जीव-जंतुओं के काटने तथा अन्य गंभीर कष्टों से पीड़ित लोगों के लिए प्रार्थना और सेवा के माध्यम से राहत एवं आशीर्वाद प्राप्त होता है।यह पर्व हर वर्ष नवरात्रों के पहले रविवार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन परिवार के सभी सदस्य कोई भी कार्य नहीं करते और घर पर रहकर सेवा में जुटे रहते हैं।
इस वर्ष समारोह में हजारों श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं गणमान्य नागरिक भाग लेंगे। लगभग 4 से 5 हजार श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी (भोजन) की व्यवस्था की गई है। समारोह में डीजे, बैंड-बाजा, भजन-कीर्तन एवं रात्रि जागरण का आयोजन होगा।
श्रद्धालुओं की मान्यता के अनुसार रात्रि 12 बजे हीरामन बाबा, कालश देव जी एवं भेरू जी महाराज की दिव्य छाया के दर्शन होते हैं, जिसका लाभ लेने बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित होंगे।