वार्ड नम्बर 12 शान्ति विहार कॉलोनी व वार्ड नम्बर 13 की कॉलोनी में सीसी रोड,नालियां, रोड लाइट व पेयजल की सुविधा से वंचित

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्मार्ट हलचल|शाहपुरा नगर पालिका के वार्ड नम्बर 12 शान्ति विहार कॉलोनी व वार्ड नंबर 13 जो मणिहार कॉटेज के पास है। जहा पर वार्ड वासियों को मूलभूत की सुविधा भी उपलब्ध नही है। अत्यंत खेद का विषय है कि आज तक यहाँ के वार्ड वासियों के कॉलोनी की सड़कें भी नही बनी हुई है,ना ही नालियों की व्यवस्था है,रोड लाइटे भी नही है पूरा वार्ड अंधेरे में रहता है व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं हो पाई हैं।
सीसी रोड नहीं होने के कारण वार्ड वासियों को आने-जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, रोड लाइट की व्यवस्था नहीं होने से रात्रि के समय पूरी कॉलोनी में अंधेरा रहता है, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को आने-जाने में असुविधा होती है तथा दुर्घटना एवं असुरक्षा की आशंका बनी रहती है।
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि शाहपुरा की दो कॉलोनीया होने के बावजूद यहाँ के निवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। स्वच्छ पेयजल और प्रकाश की व्यवस्था भी प्रत्येक नागरिक की आवश्यक जरूरत है।
अतःप्रशासन से विनम्र निवेदन है कि वार्ड नंबर12 शान्ति विहार व वार्ड नम्बर 13 में सीसी रोड,नालियां तथा आवश्यक स्थानों पर रोड लाइट लगवाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान कर शीघ्र कार्यवाही करवाने की कृपा करें, ताकि वार्डवासियों को राहत मिल सके।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आप जनहित को ध्यान में रखते हुए हमारी इस उचित मांग पर गंभीरता से विचार करेंगे।
धनराज खटीक ने बताया कि यह कार्य दीपावली से पूर्व की कराया जाए।जिससे हमें राहत मिल सके।