भीलवाड़ा। स्मार्ट हलचल|सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बापू नगर में जिला स्तरीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान सुनीता नानकानी ने की।इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 13 पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें चित्रकला में *26* और वाद-विवाद में *25 प्रतिभागी* शामिल हुए।
कार्यक्रम का सफल संचालन स्नेहलता सनाढ्य ने किया।
प्रतियोगिता में *निर्णायक अरुण शर्मा एवं दिनेश शर्मा (प्रधानाचार्य) तथा विद्या टेलर, रेखा शर्मा संजू शर्मा एवं महेंद्र सिंह धायल रहे।
वाद-विवाद का विषय _”इस सदन की सम्मति में वर्तमान भारत 25 करोड़ बच्चों के सपनों को साकार करने में सक्षम है”_ रहा।
वाद-विवाद में विजेता:
प्रथम – राघव गर्ग (PM SHRI मांडलगढ़)
द्वितीय – सोनाक्षी मेवाड़ा (PM SHRI आसींद)
चित्रकला का विषय _”मेरा सपना, मेरा भारत”_ रहा।
*चित्रकला में विजेता:*
प्रथम – जान्हवी जंगम (PM SHRI बापू नगर
द्वितीय – खुशी बैरवा (PM SHRI गुलाबपुरा)
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीरज गंगवाल परियोजना अधिकारी रहे। उन्होंने सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती स्नेहलता सनाढ्य ने किया।
अंत में संस्था प्रधान सुनीता नानकानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।