मदर्स नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता में चौथे दिन का रोमांच, अरशद खान और हरीश भाटी चमके

निम्बाहेड़ा 09 अक्टूबर ,2026*
स्मार्ट हलचल|मदर्स क्रिकेट क्लब की छह दिवसीय नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। ए के 47, HB ढोरिया, डेरिंग क्रिकेट क्लब और NFA ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। अतिथियों का क्लब की ओर से उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

पहले मुकाबले में डेरिंग ने 9 विकेट पर 71 रन बनाए। जवाब में ए के 47 ने विजय मीणा के 14 गेंदों में 22 रन और जाहिद खान की 14 गेंदों में 49 रन की तूफानी पारी के दम पर 9 गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। जाहिद खान मैन ऑफ द मैच रहे। मुकाबले में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के रियाज खान, दिनेश मेनारिया, विक्रम मीणा तथा भारतीय मीडिया महासंघ के शरीफ मेव और समाज सेवी गोपाल सेन अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

दूसरे मुकाबले में गेटवेल मेडिकल की टीम 6 विकेट पर 62 रन ही बना सकी। HB ढोरिया ने 5.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।

तीसरे मुकाबले में डेरिंग क्रिकेट क्लब ने नईम मेव के 28 और अरशद खान के 20 गेंदों में 49 रन की बदौलत 6 विकेट पर 111 रन बनाए। जवाब में मदर्स क्रिकेट क्लब के कप्तान रुस्तम ने 42 और अब्दुल अहद ने 25 रन बनाए, लेकिन टीम 3 विकेट पर 105 रन ही बना सकी। डेरिंग क्रिकेट क्लब ने 6 रन से जीत दर्ज की। अरशद खान मैन ऑफ द मैच रहे।

चौथे मुकाबले में NFA ने कप्तान हरीश भाटी की 17 गेंदों में 41 रन की आतिशी पारी के दम पर 110 रन बनाए। जवाब में सेहर 11 की टीम 68 रन ही बना सकी। हरीश भाटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे और तीसरे मुकाबले में पत्रकार बी.एम. राठी, संतोष जैन, वजाहत खान, जाकिर हुसैन एवं फैसल खान अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्लब की ओर से सभी अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।