लोकतंत्र में मतदान के महत्व का दिया संदेश
काछोला 9 अक्टूबर -स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के धामनिया स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता रैली प्रधानाचार्य हीरा लाल शर्मा ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया और आमजन को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में मताधिकार की भूमिका को समझाते हुए नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
इस दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता संबंधी संदेशों के माध्यम से निष्पक्ष एवं जिम्मेदारीपूर्ण मतदान के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनभागीदारी बढ़ाना तथा मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।