सेवा सेतु अभियान की खुली पोल: राजगढ़ नगर पालिका में सूनी पड़ी कुर्सियां, योजनाओं से अनजान भटक रहा आमजन

​ सादुलपुर (बजरंग आचार्य )-
स्मार्ट हलचल|राज्य सरकार द्वारा आमजन को राहत पहुँचाने और उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से 7 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा सेतु अभियान 2026’ के तहत नगर पालिका परिसर में कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। लेकिन व्यवस्थाओं की कमी और सुस्ती के चलते सरकार की मंशा पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
​आज 9 अक्टूबर को जब स्थिति का जायजा लिया गया, तो दोपहर 12:40 बजे नगर पालिका कार्यालय में अधिकतर कुर्सियां खाली नजर आईं। विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अपनी कुर्सियों पर मौजूद नहीं मिले।
​शेड्यूल के अनुसार आज वार्ड 11 से 15 तक के लिए कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर अधिकांश आमजन में इस अभियान को लेकर जानकारी का भारी अभाव देखा गया। लोगों को कैंप की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है । प्रशासनिक स्तर पर उचित प्रचार-प्रसार और संवेदनशीलता की कमी के कारण जरूरतमंद लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।