कोली समाज विकास ट्रस्ट ने नाना पाटेकर को मोमबत्तियां जलाकर दी श्रद्धांजलि

वीरांगना झलकारी बाई सर्किल पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, लगाए अमर रहें के नारे

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|कोली समाज विकास ट्रस्ट, भीलवाड़ा की ओर से वीरांगना झलकारी बाई सर्किल पर महान अभिनेता नाना पाटेकर को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उपस्थित समाजजनों ने नाना पाटेकर अमर रहें के नारे लगाकर उन्हें याद किया।ट्रस्ट के सचिव मुरलीधर लोरवड़िया ने बताया कि नाना पाटेकर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली भूमिकाओं से विशेष पहचान बनाई है। उनके अभिनय ने दर्शकों के दिलों में एक अलग स्थान बनाया है। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने मोमबत्तियां जलाकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर कोली समाज विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश सुनारिया, बालूलाल बछापरिया, मोतीसिंह मंडिया, बाबूलाल, हिमांशु, देवीलाल, राकेश, मोहनलाल, अशोक, मोतीलाल सहित समाज के कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।