फिल्मी गीतों की फनताक्षरी में देर रात तक गूंजे सुर, अग्रसेन जयंती महोत्सव में छाई मस्ती

निशानेबाजी में दर्शल गर्ग और देवेश गर्ग रहे अव्वल, गोला फेंक में उत्तम गर्ग ने मारी बाजी; शनिवार को होगा दादीजी का संगीतमय मंगल पाठ

अनिल कुमार खींची

ब्यावर।स्मार्ट हलचल। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में समाजबंधुओं का उत्साह देखते ही बना। गुरुवार रात फिल्मी गीतों पर आधारित फनताक्षरी प्रतियोगिता में संगीत के सुरों ने समां बांध दिया। वहीं शुक्रवार को आयोजित निशानेबाजी, गोला फेंक और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

जयंती संयोजक पवन रायपुरिया ने बताया कि फनताक्षरी प्रतियोगिता में अग्रसेन, अग्रोहा, अग्रोया और अग्रवंश नामक चार टीमों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चार राउंड में आयोजित मुकाबले के बाद फाइनल राउंड में विजेताओं की घोषणा की गई। फिल्मी गीतों पर आधारित सवालों और गायन के इस अनूठे आयोजन में मंच पर प्रतियोगियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से कार्यक्रम को यादगार बना दिया। देर रात तक चले आयोजन में माहौल संगीत और मनोरंजन से सराबोर रहा। कार्यक्रम के सहयोगकर्ता एडवोकेट अतुल बंसल परिवार का अध्यक्ष अमित बंसल, उपाध्यक्ष श्रवण बंसल और मंत्री निखिल जिंदल ने स्वागत किया।

खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

शुक्रवार को आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में कक्षा 10 से उच्चतर स्तर के विद्यार्थियों की श्रेणी में दर्शल गर्ग ने प्रथम तथा कुणाल मित्तल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 20 से 40 वर्ष आयुवर्ग की निशानेबाजी में देवेश गर्ग प्रथम और सारांश बंसल द्वितीय रहे। इसी आयुवर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में उत्तम गर्ग ने प्रथम तथा प्रणय अग्रवाल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 40 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की म्यूजिकल चेयर रेस में राजेश गर्ग प्रथम और सुरेश गोयल द्वितीय रहे।

जयंती सहसंयोजक अजय गोयल एवं कमल सर्राफ ने बताया कि आयोजन में निर्मल बंसल, रमेश बंसल, महेंद्र सलेमाबादी, अजय सर्राफ, अरविंद सर्राफ, गोपालदाणी, महेंद्र गर्ग, मोहित गर्ग, कमल मुरारका, प्रेम जिंदल, सुशील जिंदल, सुनील जिंदल, मुकेश अरड़का, आशीष गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल, पुरुषोत्तम गोयल, गिरधारी अग्रवाल, राजेंद्र सर्राफ, सतीश सर्राफ, राजेंद्र एन. अग्रवाल, लोकेन्द्र अग्रवाल और मुकेश गर्ग सहित अनेक समाजबंधु एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

शनिवार दोपहर 2 बजे होगा दादीजी का मंगल पाठ

जयंती सहसंयोजक भरत अग्रवाल ने बताया कि शनिवार दोपहर 2 बजे से झुंझुनू वाली दादीजी का संगीतमय मंगल पाठ आयोजित किया जाएगा। श्यामाश्याम आराधना परिवार के गोपाल वर्मा पाठ की प्रस्तुति देंगे। सहसंयोजक विशाल मित्तल एवं जिनेंद्र सिंघल के अनुसार मंगल पाठ में नारायणी जन्म, विद्या अध्ययन, बान, हल्दी, मेहंदी, जयमाला और चुनरी सहित विभिन्न प्रसंगों की संगीतमय प्रस्तुति होगी।