आचार्य रामदयाल महाराज ने दिए संकेत, भक्तों में उत्साह; भीलवाड़ा में भव्य आयोजन की उठ रही मांग
(महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा | स्मार्ट हलचल|रामस्नेही संप्रदाय के ऐतिहासिक फूलडोल महोत्सव की भीलवाड़ा में वापसी की उम्मीद से श्रद्धालु उत्साहित हैं। शाहपुरा पीठ के आचार्य स्वामी रामदयालजी महाराज ने भीलवाड़ा में महोत्सव आयोजित करने के संकेत दिए हैं। इसके बाद भक्तों ने आचार्यश्री से आयोजन की विधिवत घोषणा करने का आग्रह तेज कर दिया है।
आचार्यश्री ने कहा था कि भीलवाड़ा की धरा रामस्नेही संप्रदाय की प्रादुर्भाव स्थली है और यहीं पहला फूलडोल महोत्सव हुआ था। उन्होंने शाहपुरा के संतों और भक्तों से चर्चा कर भीलवाड़ा में पांच दिवसीय भव्य आयोजन की संभावना जताई। अब श्रद्धालुओं को आचार्यश्री के अंतिम निर्णय का इंतजार है।