पंचायत चुनाव: 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा प्रशिक्षण, टाउन हॉल में जुटेंगे मतदानकर्मी

(महेन्द्र नागौरी)

भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल|पंचायत आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जिले में 10 से 16 अक्टूबर तक चुनावी प्रशिक्षण होगा। महाराणा प्रताप सभागार (टाउन हॉल) में मतदान दलों, रिटर्निंग अधिकारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नामांकन, मतदान व मतगणना प्रक्रिया की ट्रेनिंग दी जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू के अनुसार, 10 से 14 अक्टूबर तक सुबह 9:30 बजे प्रशिक्षण शुरू होगा। वहीं, 15 व 16 अक्टूबर को दो सत्रों में सुबह 8:30 बजे और दोपहर 1:30 बजे प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रतिदिन निर्धारित संख्या में प्रशिक्षार्थी शामिल होंगे।