शनि अमावस्या पर कोटड़ी चारभुजानाथ के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

:- भेंटपात्र में पहले दिन 36 लाख की हुई गणना, शेष गणना कल होगी
राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल|शनि अमावस्या के पावन अवसर पर शनिवार को कोटड़ी स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीचारभुजानाथ के दर्शन कर रहे थे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में मत्था टेककर परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगलकामना की। अमावस्या के अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। शनि अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आसपास के क्षेत्रों से भी भक्त भगवान के दर्शन करने नंगे पाव पैदल पहुंचे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

भेंटपात्र की गणना में पहले दिन 36.64 लाख रुपए प्राप्त
श्री चारभुजानाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुदर्शन गाड़ोदिया, सचिव श्याम सुन्दर चेचानी व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में पेन्सनर्स सदस्यों ने मंदिर के भेंटपात्र में प्राप्त राशि की गणना की गई। गणना के दौरान अब तक पहले दिन 36 लाख 64 हजार 826 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। भेंटपात्र की गणना का कार्य अभी शेष है, इसलिए रविवार को भी गणना जारी रहेगी। शेष गणना पूरी होने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा भगवान के प्रति आस्था स्वरूप अर्पित की गई भेंट की गणना पूरी होने के बाद कुल राशि सामने आएगी। शनि अमावस्या पर श्रद्धालुओं की उपस्थिति और भेंटपात्र में प्राप्त राशि से मंदिर में भक्तों की आस्था का माहौल देखने को मिला। श्री चारभुजा मन्दिर ट्रस्ट तथा भक्तो की ओर से कोटड़ी श्याम के दरबार मे दर्शन, प्रसाद चढ़ाने, दर्शन सहित अन्य व्यवस्थाओं में पूरी जिम्मेदारी निभाई ताकि भक्त को कोई परेशानई न हो। बाजार मे भी दुकानदारों के यहां भीड़ नजर आई।