श्री 108 रामचरितमानस पाठ महायज्ञ से पूर्व निकाली कलश यात्रा

बिजौलियां।स्मार्ट हलचल|श्रीफलाहारी जी महाराज की पुण्य स्मृति में आश्विन नवरात्र में रविवार से आयोजित होने वाले श्री 108 रामचरितमानस पाठ महायज्ञ को लेकर शनिवार को रामायणजी की शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली गई।श्रीचारभुजा मन्दिर से ठाकुर जी को चांदी के विमान में विराजित कर गाजे-बाजों व ढोल नगाड़ों के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में भक्तजन गुरुदेव व चारभुजानाथ के जयकारे लगाते साथ चल रहे थे।वहीं महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए थी।शोभायात्रा सदर बाजार,ग्राम पंचायत चौक,सब्जीमंडी होते हुए जागेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।जहां ठाकुर जी की महाआरती कर प्रसाद वितरित किया गया।श्रीरामचरितमानस महामण्डल के तत्वावधान में जागेश्वर महादेव में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में कस्बे समेत क्षेत्र के 108 पाठक एक साथ बैठ कर प्रतिदिन सुबह 7 बजे श्रीरामचरितमानस का पाठ करेंगे।साथ ही प्रत्येक दोहा-चौपाई पर हवन में आहुतियां प्रदान की जाएगी।वहीं रोजाना दिन में 2 बजे पं.ओमप्रकाश वैष्णव चित्रकूट धाम (अथुनिया)
वालों के मुखारविंद से संगीतमय रामकथा का आयोजन होगा।