बजरंग आचार्य
सादुलपुर (चूरू)। स्मार्ट हलचल|पुलिस थाना तारानगर टीम ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी पेमाराम पुत्र भोमाराम (37 वर्ष), निवासी डेरवा (नागौर) को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम के निर्देशानुसार इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ रिछपाल चारण और वृत्ताधिकारी रोहित सांखला के निकट सुपरविजन में तारानगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
उल्लेखनीय है कि 28 जुलाई 2025 को गश्त के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 3.028 किलोग्राम अफीम बरामद कर आरोपी हिमताराम और रामूराम को गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से आरोपी पेमाराम फरार चल रहा था, जिस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी को अदालत में पेश कर उप कारागृह राजगढ़ में दाखिल करवा दिया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह, कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, अजित सिंह और बलवान सिंह शामिल रहे।