सादुलपुर, (बजरंग आचार्य )-
स्मार्ट हलचल|राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तथा ताल्लुका विधिक सेवा समिति राजगढ़ के अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.सं. 1 मुनेश चंद यादव के निर्देशन में 10.10.2026 को ताल्लुका विधिक सेवा समिति राजगढ़ न्यायक्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु दो बेंचों का गठन किया गया था, जिसमें बेंच 1 के अध्यक्ष अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्र.सं. 02 सागर माथुर व सदस्य अधिवक्ता प्रीतम कुमार शर्मा तथा बेंच 2 के अध्यक्ष न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरुण कुमार एवं सदस्य अधिवक्ता मेवा सिंह उपस्थित रहे। राजगढ़ ताल्लुका सचिव अजय कुमार दर्जी ने बताया कि इस लोक अदालत में न्यायालय में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन के कुल 1111 मामलों का निस्तारण कर करीब 1,76,33,299 रुपये के अवार्ड पारित किए गए। इस दौरान विभिन्न बैंकों और बिजली विभाग के प्रतिनिधियों सहित अनेक कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर सराहनीय सहयोग दिया।