नवरात्र में फिर मचेगी ‘ढोल बाजे’ की धूम, 11 से सजेगा नौ दिवसीय गरबा महोत्सव

 

राजमहल होटल में थिरकेंगे शहरवासी, हर दिन नई थीम और लाइव म्यूजिक रहेगा खास आकर्षण

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल ।शारदीय नवरात्र के आगमन के साथ ही शहर में गरबा महोत्सवों को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। इसी उत्साह को दोगुना करने के लिए अग्रवाल इवेंट की ओर से लगातार चौथे वर्ष लोकप्रिय ‘ढोल बाजे गरबा’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 11 से 19 अक्टूबर तक सेंदड़ा रोड स्थित राजमहल होटल में आयोजित होने वाले इस नौ दिवसीय महोत्सव में शहरवासी संगीत, नृत्य और पारंपरिक संस्कृति के रंग में रंगे नजर आएंगे।

कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में संयोजक आकाश लालवानी ने बताया कि गरबा महोत्सव में प्रतिदिन अलग-अलग थीम रखी गई हैं, जो आयोजन को खास बनाएंगी। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाली वनरास थीम, बचपन की यादें ताजा करने वाली स्कूल थीम, गुजराती थीम तथा शिव-शक्ति थीम के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी कला और उत्साह प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

लाइव म्यूजिक और आकर्षक थीम से जमेगा रंग

नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में अर्थ द बैंड, डीजे दीपांशु और एंकर आकाश अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे। कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक रिद्धि सिद्धि ज्वेलर्स रहेंगे। आयोजकों के अनुसार, गरबा महोत्सव में युवाओं, महिलाओं और परिवारों की भागीदारी को लेकर खासा उत्साह है। पारंपरिक गरबा, संगीत और अलग-अलग थीम के साथ यह आयोजन नवरात्र उत्सव को यादगार बनाने का प्रयास करेगा।

प्रेस वार्ता में विनय अग्रवाल, अक्षित गर्ग, दर्शित शर्मा, वंशिता पंजाबी, लीना आसुदानी, पलक आसनानी, मनदीप गहलोत, पंकज साहू, भावेश रामचन्दानी, हर्ष देवड़ा, कनिका अग्रवाल और सौरव उबाना सहित अन्य उपस्थित रहे।