नारायणी माता की महिमा का गुणगान कर बांटी बधाइयां, अग्रसेन जयंती महोत्सव में आज निकलेगी शोभायात्रा
अनिल कुमार खींची
ब्यावर। स्मार्ट हलचल ।महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत शनिवार को आयोजित दादीजी के विशाल संगीतमय मंगलपाठ में भक्ति और उल्लास का माहौल छाया रहा। भजन गायक गोपाल वर्मा की मधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। नारायणी माता की महिमा के गुणगान और भजनों की स्वर लहरियों से आयोजन स्थल भक्तिमय हो उठा।
जयंती संयोजक पवन रायपुरिया ने बताया कि दोपहर 3:15 बजे माधवप्रसाद, मनमोहन, जितेंद्र एवं वत्सल चौखानी परिवार के सौजन्य से मंगलपाठ आयोजित किया गया। श्यामाश्याम वंदना परिवार के गोपाल वर्मा ने गणेश वंदना के साथ पाठ का शुभारंभ किया। इसके बाद ‘गजानंद आन पधारो’ और ‘आओ-आओ ना दादीजी म्हारे आंगणे’ सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी गई। ‘झूमो नाचो खुशी मनाओ कि दादी आई हैं’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए।
नारायणी माता के जन्मोत्सव एवं उनकी महिमा से जुड़े भजनों के माध्यम से बधाइयां बांटी गईं। वहीं, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से संबंधित भजनों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। मंगलपाठ के दौरान संयोजक सुशील गर्ग ने दादीजी का मनमोहक श्रृंगार किया।
आयोजक परिवार की ओर से अध्यक्ष अमित बंसल, उपाध्यक्ष श्रवण गर्ग, मंत्री निखिल जिंदल, पूर्वा डाणी एवं ललिता जालान ने स्वागत-सत्कार किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में प्रेम जिंदल, गणेश प्रसाद बुधिया, माणक डाणी, बद्रीप्रसाद गर्ग, केदार गर्ग, अशोक गोयल, बालकिशन डाणी, कृष्णकुमार अग्रवाल, सुभाष गर्ग, सत्यनारायण सिंघल, नवीन गर्ग, सुनील जिंदल, आशीष गोयल, अमित गोयल, संजय जिंदल, नमन बुधिया, दिवम गर्ग, दिशिता गर्ग, शालिनी गर्ग, रेणुका बंसल, खुशी गर्ग एवं रेणु गर्ग सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहयोग किया।
इससे पूर्व सुबह नौ बजे लक्ष्मीनारायण गोयल, रमेश गोयल एवं कमल बंसल के संयोजन में भट्टी पूजन हुआ। सुनील चौधरी ने महाप्रसादी तैयार करने का कार्य प्रारंभ किया।
आज निकलेगी शोभायात्रा
अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत रविवार सुबह आठ बजे अग्रसेन भवन तथा सुबह 8:30 बजे फतेहपुरिया बगीची स्थित समारोह स्थल पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी और महाप्रसादी का आयोजन होगा।