ब्राह्मण कल्याण परिषद हिमांशु शर्मा लाखेरी केशवरायपाटन विधानसभा के युवा अध्यक्ष नियुक्त

लाखेरी – स्मार्ट हलचल|ब्राह्मण कल्याण परिषद जिला बूंदी द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए हिंमाशु शर्मा उर्फ बिट्टू पंचोली लाखेरी को केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र का युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति परिषद के पदाधिकारियों की सहमति से सांगठनिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ब्राह्मण कल्याण परिषद बूंदी के जिला अध्यक्ष एड. मुकेश शर्मा एवं बूंदी जिला प्रभारी राकेश शर्मा ने संयोजक अनिल तिवारी व संभागीय अध्यक्ष ब्रजराज गौतम की सहमति से यह आदेश जारी किया है। समाज के कल्याण और युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से ब्रह्मपुरी, लाखेरी निवासी हिमांशु शर्मा (पुत्र श्री बद्री विशाल शर्मा) को इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिमांशु शर्मा की इस नियुक्ति पर परिषद के पदाधिकारियों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने उम्मीद जताई है कि वे युवाओं को एकजुट कर संगठन व समाज हित में बेहतरीन कार्य करेंगे। नवनियुक्त युवा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।