सूर्यवंशी सर्व अग्रवाल समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ ने मनाया स्थापना दिवस,

‘अश्वमेध शक्ति पूजन एवं सम्मान’ समारोह आयोजित

​कोटा, 11 अक्टूबर।
स्मार्ट हलचल|सूर्यवंशी सर्व अग्रवाल समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती के पावन पर्व पर रविवार को नयापुरा स्थित अग्रसेन सर्किल पर महासंघ का स्थापना दिवस अत्यंत धूमधाम व गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भव्य ‘अश्वमेध शक्ति पूजन एवं सम्मान’ समारोह का आयोजन किया गया।
​समारोह की अध्यक्षता महासंघ के संस्थापक एवं अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल मुख्य संरक्षक डॉक्टर एमएल अग्रवाल ने की । कार्यक्रम में सूर्यवंशी भगवान श्रीराम की 33वीं पीढ़ी, महाराजा अग्रसेन एवं उनके 18 पुत्रों के 18 गोत्रों के प्रत्यक्ष वंशज बड़ी संख्या में शामिल हुए।

गोविन्द नारायण अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।
​महासंघ के अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल, महामंत्री राजाराम जैन कर्मयोगी (गर्ग), संयोजक संजय गोयल, आयोजन प्रभारी परमानंद गर्ग एवं कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार बंसल ने बताया कि सूर्यदेव के रथ के वाहक अश्व गति, शक्ति, वीरता, वफादारी, सफलता, समृद्धि एवं शुभता के प्रतीक हैं। इसी भाव को आत्मसात करते हुए 18 आमंत्रित सोशल क्रांतिकारी अग्र बंधु रामगोपाल अग्रवाल संदीप चांदीवाला डॉ रामावतार अग्रवाल जितेंद्र गोयल रणछोड़ अग्रवाल राजेश चौधरी करनल पीयूष अग्रवाल अनिल अग्रवाल डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल गणेश गुप्ता राघवेंद्र नांगल ललित एंरन लोकेश मित्तल पी पी गुप्ता द्वारा 18 अश्वशक्ति का सम्मान किया गया। वहीं 18 सोशल क्रांतिकारी अग्रवाल मातृशक्तियों द्वारा अश्वशक्ति का विधि-विधान से पूजन किया गया।

​अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल ने बताया कि आगामी 26 जनवरी 2027 की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले भव्य सम्मान समारोह में सर्व अग्रवाल समाज के सभी 18 गोत्रों से 18-18 निष्ठावान सदस्यों का चयन कर कुल 324 सदस्यों को ‘सोशल क्रांतिकारी अग्रवाल गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा। ​इसके साथ ही, समाज विकास की दिशा में प्रारंभिक चरण के अंतर्गत कोटा शहर की समस्त अग्रवाल समाज संस्थाओं द्वारा संचालित सेवाकार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रेरणाप्रद गतिविधियों का संकलन कर एक विशेष ‘स्मारिका’ का प्रकाशन किया जाएगा। इस स्मारिका का व्यापक स्तर पर समाजबंधुओं में निशुल्क वितरण होगा। जिससे सामाजिक कार्यों को नई गति मिलेगी।